उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्रसिंह रावत और केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सुश्री उमा भारती ने गंगा स्वच्छता सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए स्कूली बच्चों सहित मौजूद अन्य लोगों को गंगा की निर्मलता और स्वच्छता की शपथ दिलाई. सम्मेलन में नमामि गंगे के तहत नगर में निर्मित तीन घाटों का लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने वैज्ञानिक तौर पर नदियों की अविरलता को बनाए रखने का शासनादेश जारी किया है. उमा भारती ने कहा कि मैंने गंगा की स्वच्छता के लिए जो काम शुरू किए, नितिन गडकरी जी उन्हें बेहतर ढंग से संचालित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता के लिए मैं प्रधानमंत्रीजी से अनुमति के बाद गरुड़चट्टी में प्रवास करूंगी. सम्मेलन में स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाले पांच लोगों को सम्मानित भी किया गया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Qhjwu2
No comments:
Post a Comment