VIDEO: जवान के पेट को चीरती हुई आर-पार हुई खुद की राइफल से चली गोली - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, November 13, 2018

VIDEO: जवान के पेट को चीरती हुई आर-पार हुई खुद की राइफल से चली गोली

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में 46 वीं बटालियन पीएसी परिसर में रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एसएलआर राइफल से चली एक गोली से अखिलेश जोशी नाम का पीएसी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल जवान को गंभीर अवस्था में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. यहां ऑपरेशन करने के बाद से उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. बता दें कि 46 वीं बटालियन पीएसी परिसर के गेट नंबर तीन पर ड्यूटी पर तैनात जवान अखिलेश जोशी को उसकी ही एसएलआर राइफल से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई. गोली जवान के पेट को चीरती हुई आर-पार हो गई. घायल जवान मूल रूप से काठगोदाम का रहने वाला है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Fjy5sI

No comments:

Post a Comment

Pages