देहरादून में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी किन्नर रजनी रावत ने मुर्गे वाली माता से अपनी जीत की प्रार्थना की. उन्होंने विश्वास जताया कि मां मुर्गे वाली माता उनका सर झुकने नहीं देंगी और उन्हें जनता का भरपूर प्यार मिलेगा. मुर्गे वाली माता किन्नरों की कुलदेवी मानी जाती है. किन्नर रजनी रावत ने दो बार पहले भी दो बार देहरादून मेयर पद का चुनाव बतौर निर्दलीय लड़ चुकी हैं और 2013 में दूसरे स्थान पर रही थीं. इस बार आम आदमी पार्टी ने उन्हें मेयर पद के लिए टिकट दिया है. रजनी रावत ने जनता को भाजपा से त्रस्त बताया और कहा कि जनता अब आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताएगी. लोग उन्हे अपना समर्थन देकर देहरादून में मेयर पद की कुर्सी पर बैठायेगे आज वो मुर्गे वाली माता के पास अपनी जीत का आशीर्वाद लेने आई है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PEmJVf
No comments:
Post a Comment