VIDEO: लकड़ी के गोदाम में आग... संकरी गलियों में मुश्किल से पहुंची फायर ब्रिगेड - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, November 12, 2018

VIDEO: लकड़ी के गोदाम में आग... संकरी गलियों में मुश्किल से पहुंची फायर ब्रिगेड

उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लगने की वजह से लाखों रुपए का माल जलकर खाक होने की आशंका है. दुर्घटना कोतवाली क्षेत्र के धामावाला इलाके में देर रात हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. आग की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल कर्मी कड़ी मशक्कत के बाद घटना स्थल तक पहुंच सके और आग पर काबू पाया जा सका. गोदाम में लकड़ी का फर्नीचर और फोम का सामान था. पुलिस के मुताबिक संकरी गलियों और गलत तरीके से सड़क पर की गई पार्किंग की वजह से फायरकर्मियों को दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. दरअसल त्यौहारी सीजन में देहरादून के मुख्य बाज़ारों में शामिल धामावाला में आजकल इतनी भीड़ है कि यहां दुपहिया वाहन तक चलना आसान नहीं है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2qILIYw

No comments:

Post a Comment

Pages