देश के कोने-कोने से देहरादून-मसूरी घूमने आने वाले पर्यटक गढ़वाल की ख़ूबसूरती को और नज़दीक से देख सकें इसके लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम ने एक नया पैकेज शुरू किया है. मसूरी तक आने वाले पर्यटक आज से शुरू की गई बस सेवा से पर्यटक टिहरी झील तक आसानी से जा सकेंगे. इस दौरान उन्हें रास्ते में पड़ने वाले कई ख़ूबसूरत पर्यटक स्थलों से भी रूबरू करवाया जाएगा. नायब तहसीलदार करण सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर टिहरी के लिए रवाना किया. यह बस सुबह मसूरी से निकलेगी और बुरांशखंडा, धनॉल्टी, काणाताल, चंबा होती हुई टिहरी झील तक जाएगी. देर शाम यह बस मसूरी वापस आ जाएगी. आज पहली बार इस बस से यात्रा करने वाले अंडमान से आए पर्यटकों में भी ख़ासा उत्साह देखने को मिला.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Qfc9jL
No comments:
Post a Comment