पांच साल पहले केदारनाथ में हुई तबाही पर बनाई गई फ़िल्म केदारनाथ के रिलीज़ होने से पहले ही उस पर विवाद शुरू हो गया. फिल्म में हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहँचाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ़ राजनीतिक दलों ने भी मोर्चा खोल दिया. और फिल्म पर बैन लगाने की माँग की। BJP नेता अजेन्द्र अजय ने फिल्म की कहानी पर ऐतराज़ जताते हुए सेंसर बोर्ड को एक लेटर लिखा. जिसमें उन्होंने फिल्म के ज़रिये 'लव जेहाद' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.वहीं कांग्रेस ने भी फिल्म केदारनाथ पर आपत्ति जताई और उसके टीज़र में दिखाए गए कुछ सीन पर नाराज़गी ज़ाहिर की. देखें वीडियो.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OGMoHa
No comments:
Post a Comment