VIDEO: नैनीताल के विकास में धन की कमी आड़े आ रही हो तो बताएं : सीएम रावत - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, November 28, 2018

VIDEO: नैनीताल के विकास में धन की कमी आड़े आ रही हो तो बताएं : सीएम रावत

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को नैनीताल में अधिकारियों की बैठक ली. नैनीताल कल्ब में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो सरकारी योजनाओं को जनता तक इमानदारी के साथ पहुंचाएं. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा है कि जनता जिन समस्याओं को लेकर आप लोग के पास आती है, उसका समाधान तेजी से करें. इसके साथ ही विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने में सहयोग करें. सीएम ने कहा कि नैनीताल जिले के विकास कार्य में अगर कही धन की कमी आड़े आ रही है तो बताया जाए, सरकार उस कमी को पूरा करेगी. इससे पहले सीएम ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और निकाय चुनावों में नैनीताल भीमताल में हुई हार पर भी समिक्षा की. इस दौरान सीएम ने पार्टी पदाधिकारियों से 2019 में एक जुट होकर चुनाव में जाने का आवाहन भी किया है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PYb4AD

No comments:

Post a Comment

Pages