उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले समेत प्रदेश भर में बीते शनिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दिया. इस दौरान चारों धाम में जमकर बर्फबारी हुई केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के साथ-साथ सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब में भी चारों तरफ बर्फ की चादर ही दिखाई है. वहीं उत्तरकाशी में स्थित पर्यटक स्थल और सेब के लिए प्रसिद्ध हर्षिल घाटी में भी कुछ ऐसी ही मंत्रमुग्ध कर देने वाली मनोरम दृष्य देखने को मिले. हर्षिल घाटी में हुई बर्फबारी के दौरान वहां पहुंचे सैलानियों ने जमकर इस मौसम का लुत्फ उठाया. हालांकि इस दौरान कई जगहों पर हुई बर्फबारी में फंसी गाड़ियों को भी धक्का मारते हुए सैलानी नज़र आए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QgGjD5
No comments:
Post a Comment