थलसेना प्रमुख विपिन रावत आज सुबह उत्तरकाशी में चीन सीमा स्थित नेलांग बॉर्डर पहुंचे. सेना प्रमुख ने यहा सेना और आईटीबीपी के जवानों का उत्साहवर्धन किया एवं दीपावली की बधाई दी. सेना प्रमुख करीब दो घंटे जवानों के बीच रहे और सीमा की जानकारी ली. इसके बाद थल सेना प्रमुख हर्षिल पहुंचे जहां रावत का भव्य स्वागत किया गया. यहां से थल सेना प्रमुख रावत सड़क मार्ग होते हुए गंगोत्री मंदिर गए. जिला प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन फिर भी थल सेना प्रमुख के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी की गई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QlrH5p
No comments:
Post a Comment