VIDEO: सीएम की चेतावनी- नशे से दूर रहें बीजेपी कार्यकर्ता, पार्टी की छवि का रखें ध्यान - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Friday, November 2, 2018

VIDEO: सीएम की चेतावनी- नशे से दूर रहें बीजेपी कार्यकर्ता, पार्टी की छवि का रखें ध्यान

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को साफ़ शब्दों में आगाह किया है कि वह नशे से दूर रहें. निकाय चुनावों की तैयारियों के संदर्भ में पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं को चुनावों के दौरान मर्यादा में चाहिए. सीएम कहा कि अक्सर चुनावों में कई तरह की बातें होती है लेकिन चूंकि भाजपा की छवि अन्य पार्टियों के मुकाबले अनुशासित पार्टी की है इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को ध्यान रखना चाहिए कि वे किसी भी तरह से पार्टी की छवि को धूमिल न करें. उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि ऐसा कोई मामला सामने आने पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी. निकाय चुनावों को लेकर इस बैठक को सीएम के अलावा पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट, बीजेपी के उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू, देहरादून के दो बार मेयर रहे विनोद चमोली समेत कई नेताओं ने संबोधित किया. (किशोर रावत की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PATJwz

No comments:

Post a Comment

Pages