VIDEO: बढ़ते लघु उद्योगों से ग्रामीणों को मिलने लगा रोजगार, थमने लगा पलायन - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, November 13, 2018

VIDEO: बढ़ते लघु उद्योगों से ग्रामीणों को मिलने लगा रोजगार, थमने लगा पलायन

प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में धीरे-धीरे स्थापित हो रहे लघु उद्योग ग्रामीणों को रोजगार देने के साथ ही पलायन रोकने में भी सहायक सिद्ध हो रहा है. रुद्रप्रयाग के भटवाडी सैंण में आधा दर्जन लघु उद्योगों में करीब 100 से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ है. इनमें अधिकतर महिलाएं हैं जो अपने घर के काम के साथ ही अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए कुटीर उद्योगों में भी कुछ घंटे काम कर अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं. वहीं पहाड़ के कच्चे उत्पादों की मांग भी बढ़ते जा रही है. भटवाडी सैंण में स्थापित लघु उद्योगों से उत्पादित माल रुद्रप्रयाग जिले में ही नहीं बल्कि टिहरी, पौड़ी और चमोली में भी सप्लाई की जा रही है. इससे जहां अपने गांव के आसपास ही लोगों को रोजगार मिल रहा है वहीं बाजारों में ताजा उत्पादित सामान भी आसानी से आम लोगों के लिए सुलभ हो रहा है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OCo5u4

No comments:

Post a Comment

Pages