ऊधम सिंह नगर में काशीपुर के वार्ड नंबर 31 में पार्षद पद के चुनाव प्रत्याशियों के मतदान पत्र पर गलत सिंबल छपने के बाज जमकर हंगामा हुआ और लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. हुआ यूं कि दो निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह आपस में बदल कर छपे. निर्दलीय प्रत्याशी नजमी का चुनाव चिन्ह 'पंखा' था उसकी जगह मतपत्र पर 'सिलेंडर' छपकर आ गया और निर्दलीय प्रत्याशी बिलाल का चुनाव चिन्ह 'सिलेंडर' था उसकी जगह 'पंखा' छपकर आ गया. इस पर लोगों ने जमकर हंगामा किया. पीठासीन अधिकारी ने यहां मतदान निरस्त करने की सिफ़ारिश की जिसके बाद चुनाव निरस्त कर दिया गया. वार्ड नंबर 31 में अब सोमवार को मतदान होगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2zeTRZc
No comments:
Post a Comment