हल्द्वानी के लालकुआं कोतवाली इलाके में एक पति ने बाजार में अपनी पत्नी पर चाकू से कई हमले कर मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आपसी कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पति ने आपा खो दिया और पत्नी के पेट में चाकू घोप दिया. कोतवाली के ठीक सामने हुई घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपी पति को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. (हल्द्वानी से शैलेंद्र नेगी की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2B98i2u
No comments:
Post a Comment