शुक्रवार से अल्मोड़ा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है. इसमें प्रदेश भर से बालक - बालिकाओं की 10-10 टीमें भाग ले रही हैं. सिख रेजीमेंट के कमांडेंट कर्नल सुनील राठी ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. जिला खेल समन्वयक नवीन वर्मा ने कहा कि यह दो दिवसीय अंडर-17 बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिता है जिसका आयोजन आर्मी मैदान में किया जा रहा है. प्रतियोगिता में राज्य के 12 जनपद के खिलाड़ियों ने भाग लिया है. उन्होंने कहा कि यहां चुने जानेवाले खिलाड़ियों को दिसंबर में कोलकाता में खेलने का मौका मिलेगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2P2HM3k
No comments:
Post a Comment