निकाय चुनाव में मिली बम्पर जीत के बाद आज बीजेपी के सभी कार्यकर्ता खुशी से झूमते नजर आए. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों ने जीत की खुशी में होली खेली ओर ढोल नगाड़ों की थाप पर डांस किया. बीजेपी कार्यकर्ताओं की खुशी को दोगुना करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पार्टी कार्यालय पहेंचे ओर कार्यकर्तओं को जीत की बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि इस चुनाव में जो लोग पीएम मोदी को कोसते थे, उन्हें आज जनता ने नकार दिया है. देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता राजधानी देहरादून को स्वच्छ और सुंदर दूंन बनाने की होगी, जिसका वादा उन्होंने किया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2DRLlDp
No comments:
Post a Comment