VIDEO: बीजेपी की स्कूटर रैली में उड़ी यातायात नियमों की धज्जियां - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Friday, November 16, 2018

VIDEO: बीजेपी की स्कूटर रैली में उड़ी यातायात नियमों की धज्जियां

उत्तराखंड निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम समय में शक्ति प्रदर्शन के लिए देहरादून में निकाली गई बीजेपी की स्कूटर रैली में सत्ता की हनक का खुलकर प्रदर्शन किया गया. बीजेपी महानगर कार्यालय से रैली को पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए थे लेकिन शायद ही किसी बीजेपी कार्यकर्ता ने हेल्मेट पहनने की ज़हमत उठाई हो. आधे से ज्यादा वाहनों पर तीन-तीन बीजेपी कार्यकर्ता सवार थे. बीजेपी कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों पर खड़े होकर, नारे लगाते हुए निकल रहे थे. रैली को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मी भी मौजूद थे लेकिन संभवतः उनके निर्देश आज के लिए यातायात के नियमों को भूलकर बस ट्रैफ़िक नियंत्रित करने तक के ही थे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2BbCM3R

No comments:

Post a Comment

Pages