VIDEO: इंसान को देखकर भाग जाने वाले 'डियर' के साथ सेल्फी लेते दिखे लोग - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, November 25, 2018

VIDEO: इंसान को देखकर भाग जाने वाले 'डियर' के साथ सेल्फी लेते दिखे लोग

उत्तराखंड का कॉर्बेट नेशनल पार्क अपने वन्य जीवों के लिए काफी मशहूर है. यहां चार तरह के हिरण पाए जाते हैं. इन चार हिरणों में स्पॉटेड डियर, हॉग डियर, बार्किंग डियर और सांबर डियर शामिल हैं. ये हिरण मानव को देखते ही दूर भाग जाते हैं, लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग इन हिरणों के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए हैं. यह वीडियो कॉर्बेट नेशनल पार्क के बफर जोन का है, जो ढिकुली गांव से लगी सीमा पर पड़ता है. दरअसल, खाने की लालच में ये हिरण मानव के इतने करीब आ गए कि लोग इसे आराम से छू पा रहे थे. हालांकि यहां इस तरह के दृश्य दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन इस तरह मानव के इतने करीब आना न तो इन वन्य जीवों के लिए ठीक है और ना ही मानव के लिए.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2S6BvAB

No comments:

Post a Comment

Pages