VIDEO: कॉलेज के छह शिक्षकों पर छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का आरोप - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, November 25, 2018

VIDEO: कॉलेज के छह शिक्षकों पर छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का आरोप

उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में कॉलेज शिक्षकों द्वारा छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. मामला कैंट थाना क्षेत्र के एक कॉलेज का है. आरोप है कि यहां बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र के साथ एक-दो नहीं बल्कि 6 शिक्षकों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की. परिजनों के मुताबिक छात्र शिवम का आज आखिरी पेपर था और वो गलती से मोबाइल साथ ले गया. जब इस बात की जानकारी कॉलेज के शिक्षकों को हुई तो उन्‍होंने परिजनों से शिकायत करने के बजाय छात्र को लात-घूंसों से पीटा. छात्र और परिजनों का तो यहां तक आरोप है कि उसके चेहरे पर ब्‍लेड से हमला किया गया और जान से मारने तक की धमकी दी गई. मामले में स्थानीय थाने में कॉलेज के चेयरमैन सहित 6 शिक्षकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2r5FS3w

No comments:

Post a Comment

Pages