उत्तराखंड के स्थानीय निकाय चुनाव मैदान में उतरे कई लोग ऐसे भी हैं जो हार को खेल भावना से नहीं ले पा रहे हैं. रुड़की के बीएसएम इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान एक प्रत्याशी के रिश्तेदार की परिणाम घोषित होने पर तबियत गड़बड़ा गई. मंगलौर नगर पालिका के एक वॉर्ड का चुनाव का परिणाम घोषित हुआ तो पता चला कि सभासद का चुनाव लड़ रही शाइस्ता तीसरे नम्बर पर रही हैं. हार का यह ऐलान शाइस्ता के बेटे आरिफ ने सुना तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया और चक्कर खाकर ज़मीन पर गिर गया. आस-पास खड़े लोगों ने उसे उठाया और एम्बुलेंस को बुलाकर उसे अस्पताल भेजा गया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2FrMYJA
No comments:
Post a Comment