VIDEO: हल्द्वानी में दो दिनों तक चलने वाले जोहार महोत्सव का आगाज - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, November 11, 2018

VIDEO: हल्द्वानी में दो दिनों तक चलने वाले जोहार महोत्सव का आगाज

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अगले दो दिनों तक चलने वाले जोहार महोत्सव का आगाज हो गया है. महोत्सव में पिथौरागढ़ की मुनस्यारी-जोहार घाटी के अनोखे सांस्कृतिक रंग देखने को मिल रहे हैं. इस दौरान लोग कुमाऊं के प्रवेश द्वार में जोहारी पहनावे और संस्कृति के साथ-साथ खान-पान का भी आनंद लेते हैं. संस्कृति को संवारने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस महोत्सव में पहाड़ के कई प्रसिद्ध लोक कलाकार हिस्सा ले रहे हैं. इस महोत्सव में जोहारी संस्कृति के रंग के अलावा शौका समुदाय का विशेष खान-पान का स्टॉल भी लगेगा, जिसमें पहाड़ के मसालों से विशेष तौर पर बनाया गया नॉनवेज, अरजी, राजमा आदि होगा. वहीं जड़ी-बूटी, ऊन से बने स्थानीय परिधान ढुस्का, चांचरी, छितकू आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. महोत्सव में हिस्सा लेने आए लोक कलाकार और अपनी सदियों पुरानी संस्कृति से रूबरू होने पहुंचे आम लोग भी काफी खुश हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QxGHNv

No comments:

Post a Comment

Pages