VIDEO: गंगोत्री धाम का कपाट शीतकाल के लिए हुआ बंद - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, November 11, 2018

VIDEO: गंगोत्री धाम का कपाट शीतकाल के लिए हुआ बंद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन पड़ाव मुखीमठ (मुखवा) के लिए रवाना हुई. बता दें कि डोली शुक्रवार को मुखवा पहुंचेगी. अगले छह महीने तक मुखवा स्थित मां गंगा मंदिर में ही मां गंगा की पूजा अर्चना की जाएगी. गुरुवार को अन्नकूट पर्व के शुभ मुहूर्त पर गंगोत्री धाम में सुबह 8.30 बजे उदय बेला पर मां गंगा के मुकुट को उतारा गया. इस बीच श्रद्धालुओं ने मां गंगा की भोग मूर्ति के दर्शन किए. दोपहर 12.30 बजे अमृत बेला के शुभ मुर्हूत पर कपाट बंद किए गए. इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विशेष पूजा व गंगा लहरी का पाठ किया. डोली में सवार होकर गंगा की भोगमूर्ति जैसे ही मंदिर परिसर से बाहर निकली तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2qyCU7n

No comments:

Post a Comment

Pages