VIDEO: रीकाउंटिंग की मांग कर रहे भाजपाइयों का मतगणना केंद्र पर हंगामा - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, November 21, 2018

VIDEO: रीकाउंटिंग की मांग कर रहे भाजपाइयों का मतगणना केंद्र पर हंगामा

स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम आने के साथ ही जीत के जश्न और हार की ख़ुशी के साथ ही विवाद की भी ख़बरें आ रही हैं. हरिद्वार में नगर निगम मतगणना के दौरान जमकर हंगामा हुआ. भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियो में पहले तो जमकर बहस हुई फिर धक्कामुक्की भी हुई. दरअसल भाजपा कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी की हार से भड़क गए थे और रीकाउंटिंग की मांग कर रहे थे. वार्ड संख्या 11 की टेबल पर यह सारा हंगामा हुआ. इस दौरान इस सारे हंगामे को कवर कर रहे मीडियाकर्मियों से पुलिस ने बदसलूकी की.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OTPaJn

No comments:

Post a Comment

Pages