चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को अल्मोड़ा नगर में भाजयुमो ने बाइक रैली निकाली. रैली के जरिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के मतदाताओं से पार्टी को जिताने की मांग की. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई. भाजपाइयों ने बिना हेलमेट और बाइक में तीन सवारियों को बैठाकर रैली निकाली. इस दौरान मित्र पुलिस ने भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं की. अल्मोड़ा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने बाजार में निकाली गई बाइक रैली को ऐतिहासिक बताया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PxWpMm
No comments:
Post a Comment