उत्तराखंड में हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के बाहर धरने पर बैठे स्टूडेट पर पुलिस की दबंगई दिखाने का वीडियो सामने आया है. गुरुवार रात से फीस बढ़ोतरी के विरोध में स्टूडेंट धरने पर बैठे हैं, लेकिन हरिद्वार पुलिस को स्टूडेंट की परेशानी कोई परेशानी नहीं लगती. ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी यहां परेशान स्टूडेंट को धमका रहा है. पुलिस वाले का कहना था कि तुम्हारी प्यार से सुन रहा हूं, इतना बहुत है वरना 5 मिनट लगेंगे यहां से पीट-पीटकर भगाने में. अब आप खुद सोचिए कि जिस पुलिस का काम शांति व्यवस्था बनाए रखना है, वो अगर परेशान स्टूडेंट को इस तरह की धमकी देगी तो उनकी आखिर सुनेगा कौन? इन स्टूडेंट की कॉलेज प्रशासन से मांग है कि बीएएमएस की बढ़ी हुई फीस वापस ली जाए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QkMTeU
No comments:
Post a Comment