VIDEO: राम मंदिर निर्माण के मामले में RSS संत-महंतों के साथ : मोहन भागवत - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, November 25, 2018

VIDEO: राम मंदिर निर्माण के मामले में RSS संत-महंतों के साथ : मोहन भागवत

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण के मामले में वे संत-महंतों के साथ हैं. उन्‍होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर संत-मंहत जो भी निर्णय लेंगे, उसके अनुरूप काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे राम मंदिर निर्माण के समर्थन में हैं और इसमें किसी से पूछने की जरूरत नहीं है. वहीं योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि लोगों के सब्र का बांध अब टूट चुका है. अब संसद में राम मंदिर को लेकर कानून लाना चाहिए और उसी के आधार पर मंदिर बनना चाहिए. गौरतलब है कि योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्‍तराखंड के हरि‍द्वार में आचार्यकुलम के बाद अब गुरुकुलम की स्थापना कर दी है. इसका उद्घाटन शनिवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया. जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. मोहन भागवत और बाबा रामदेव ने ये बयान इसी कार्यक्रम के दौरान दिए.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2r1TRam

No comments:

Post a Comment

Pages