उत्तराखंड निकाय चुनाव में बिहार और उत्तरप्रदेश जैसी तस्वीरे भी सार्वजनिक हो रही हैं. चुनाव आचार संहिता के दौरान लोगों को पैसे बांटते राजनेताओं की तस्वीरें बिहार और उत्तर प्रदेश से अक्सर आती हैं आज देखिए इसका उत्तराखंडी संस्करण. ख़ास बात यह है कि इसमें बीजेपी के चर्चित विधायक गणेश जोशी ही केंद्र में हैं. निकाय चुनावों के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है और इस दौरान सरकार संभलकर कदम उठा रही है ताकि किसी तरह आचार संहिता का उल्लंघन न हो क्योंकि निर्वाचन आयोग की हर हरकत पर नज़र है. लेकिन इससे लगता है कि इस सबसे बेपरवाह मसूरी के विधायक गणेश जोशी देहरादून की दून विहार में महिलाओं को नोट बांटते कैमरे में कैद हो गए हैं. वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि गणेश जोशी छठ मना रही महिलाओं को सौ-सौ के नोट बांट रहे हैं जबकि पूरब के इस पर्व में ऐसी कोई परंपरा नहीं है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Bb8ApE
No comments:
Post a Comment