VIDEO-J&K: बर्फबारी से फसल बर्बाद होने पर फूट फूट कर रोया किसान - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, November 5, 2018

VIDEO-J&K: बर्फबारी से फसल बर्बाद होने पर फूट फूट कर रोया किसान

जम्मू-कश्मीर में एक सेब बागवान का रोते हुए सेबों के ऊपर से बर्फ़ हटाने का वीडियो वायरल हुआ. बताया गया कि वक़्त से पहले हुई बर्फ़बारी की वजह से वहाँ सेब की पैदावार को भारी नुक़सान हुआ. और बर्फ़बारी की वजह से ज़्यादातर सेब पेड़ों से टूटकर ज़मीन में गिर गए. वहां वायरल हुए एक वीडियो में सेब बागवान ज़मीन पर जमी बर्फ़ को हटाकर उसके नीचे दबे सेबों को निकालने की कोशिश करता दिखा. लेकिन पैदावार की बर्बादी से साथ बाग़ान की हालत देख कर वो रोने लगा. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अन्य जिलों को भी बांदीपोरा की तरह की पहल होनी चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी राज्य प्रशासन से बागबानी उद्योग को पहुंचे नुकसान का आकलन करने की मांग की है.उन्होंने केन्द्र सरकार से अपील की कि वे मौसम की मार खाए फल उत्पादकों के लिए किसी पैकेज पर विचार करे. इधर, भद्रवाह से मिली एक रिपोर्ट के मुताबिक भारी बर्फबारी के चलते डोडा जिले और चिनाब घाटी के साथ लगे जिलों में कृषक और फल उत्पादक बड़े आर्थिक घाटे होने की आशंका से चिंतित हैं. इसके चलते कई मार्गों को बंद किया गया जबकि कई क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2DohBOp

No comments:

Post a Comment

Pages