आईएमए में कंटीली तारों में फंसे गुलदार की रेस्क्यू के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई. बुधवार सुबह आईएमए से वन विभाग को एक गुलदार के तारों में फंसे होने की सूचना मिली थी. जाल के साथ मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम गुलदार को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी. इसके बाद भारतीय वन्य जीव संस्थान और देहरादून ज़ी से ट्रेक्यूंलाइज गन के साथ एक्सपर्ट चिकित्सकों की टीम बुलाई गई. चिकित्सकों ने गुलदार को ट्रेंक्यूलाइज़ कर उसे किसी तरह तारों से निकाला. लेकिन जब तक गुलदार को निकाला गया तब तक देर हो चुकी थी. इससे पहले कि घायल गुलदार को उपचार के लिए रेस्क्यू सेंटर ले जाया जाता उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. गुलदार के इस असफल रेस्क्यू ने एक बार फिर भारी भरकम बजट और अमले वाले वन विभाग की पोल खोल कर रख दी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QHelk9
No comments:
Post a Comment