VIDEO: राज्य स्थापना दिवस पर CM ने गिनाईं उपलब्धियां, बताईं चुनौतियां - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, November 11, 2018

VIDEO: राज्य स्थापना दिवस पर CM ने गिनाईं उपलब्धियां, बताईं चुनौतियां

उत्तराखंड आज अपना 19वां स्थापना दिवस मना रहा है. 18 साल के इस युवा राज्य ने बालिग होते-होते बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं. राज्य में राजनीतिक हलचल तो रही ही है हर साल प्राकृतिक आपदाएं भी पहाड़ी राज्य की नियति बन गए हैं. हालांकि हर बार उत्तराखंड इन मुश्किलों से पार पाकर उठ खड़ा होता है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर न्यूज़ 18 से ख़ास बातचीत की और इन 18 साल में राज्य की उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में आधारभूत ढांचे के निर्माण कार्यों में बहुत तेज़ी आई है जिसका विकास पर सीधा असर पड़ेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति ख़ास ध्यान है और इसलिए भी विकास कार्यों में गति आई है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2AU8RNi

No comments:

Post a Comment

Pages