मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी ओपी उनियाल की हार से आक्रोशित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपने ही विधायक का पुतला फूंका. भाजपा और आरएसएस के नगर संपर्क प्रमुख अंकुश नौटियाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने अंबेडकर चौक पर बीजेपी विधायक गणेश जोशी के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मसूरी में प्रचार के लिए बिल्कुल समय नहीं दिया. कार्यकर्ताओँ ने कहा कि विधायक के चुनाव में कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से काम करते हैं लेकिन जोशी ने पालिका चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार की औपचारिता भर निभाई. बता दें कि नगर पालिका परिषद चुनाव में मसूरी से भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया. अध्यक्ष समेत नौ वार्डों में निर्दलीय विजेता रहे और चार वार्डों में कांग्रेस को जीत हासिल हुई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2S5MJ8r
No comments:
Post a Comment