मिशन 2019 की तैयारी में जुटी बीजेपी प्रदेश भर में कमल संदेश बाइक रैली निकालेगें. इस रैली में सीएम योगी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक बाइक पर सवार होंगे. सीएम वाराणसी में इस रैली का नेतृत्व करेंगे तो प्रदेश अध्यक्ष चंदौली में. वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर और डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में बाइक रैली का नेतृत्व करेंगे. दरअसल बीजेपी 2019 के मिशन को धार देने के लिए प्रदेश के 80 लोकसभाओं के हर बूथ से 5 मोटरसाइकिलें कमल संदेश लेकर गांव गली,सड़क चौराहों से होकर लोकसभा केंद्र पहुंचेगी. सूबे में बीजेपी के एक लाख चालीस हजार से अधिक बूथ हैं.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2PZZYdG
No comments:
Post a Comment