चंपावत में पोस्टल बैलेट पेपर के साथ मतगणना शुरू हुई. नौ मतदाताओं ने पोस्टल बैलट का इस्तेमाल किया था. इनमें पहले मतपत्र में नोटा पर मुहर लगी थी यानि कि मतदाता किसी को भी इस योग्य नहीं मान रहा था कि उसे वोट दिया जा सके. चंपावत के उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी एसएस बिष्ट ने बताया कि बाकी पोस्टल बैलेट में 4 वोट भाजपा के सज्जन वर्मा को, एक निर्दलीय प्रकाश तिवारी को, दो प्रकाश पांडे को पड़े जबकि एक वोट अमान्य निकला. ज़िले में मतगणना के लिए 38 टेबल लगाई गई हैं. चंपावत में न्यूज़ 18 संवाददाता कमलेश भट्ट ने उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी से बात की.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2FwUqDq
No comments:
Post a Comment