स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है और इसलिए सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंके हुए हैं. ऊधम सिंह नगर में बीजेपी के लिए प्रचार टीम का नेतृत्व किया वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने. बीजेपी ने काशीपुर और रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. काशीपुर और रुद्रपुर नगर निगम की मेयर सीट पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा के साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता दिन-रात प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. पिछले निकाय चुनाव की तरह ही इस बार भी काशीपुर और रुद्रपुर नगर निगम की मेयर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की बीच ही मुख्य रूप से चुनावी जंग है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2DnsAa2
No comments:
Post a Comment