VIDEO: राज्य आंदोलनकारियों के सपने पूरे नहीं कर पाया 18 साल का उत्तराखंड - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, November 11, 2018

VIDEO: राज्य आंदोलनकारियों के सपने पूरे नहीं कर पाया 18 साल का उत्तराखंड

उत्तराखंड का 19वां राज्य स्थापना सरकारी तौर पर हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. यह भी कहा जा रहा है कि उत्तराखण्ड बालिग हो गया है लिहाज़ा अब ज़िम्मेदारी भी बढ़ गई है. उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्ष के बाद हासिल हुआ था इसलिए इससे उम्मीदें भी बहुत रही हैं. लेकिन 18 साल बाद क्या ये उम्मीदें पूरी हो पाई हैं? राज्य आंदोलनकारी इस सवाल का जवाब न में देते हैं. अलग राज्य के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारी स्थापना दिवस को संघर्ष की जीत का दिन बताते हुए खुशी तो प्रकट करते हैं लेकिन विकास का सपना पूरी तरह से साकार न होने पर असंतोष भी व्यक्त करते हैं. न्यूज़ 18 संवाददाता सोनू सिंह ने देहरादून के शहीद स्थल पर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे आंदोलनकरियो से बात की तो उन्होंने यही राय व्यक्त की.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Qx4UDB

No comments:

Post a Comment

Pages