VIDEO: सरोवर नगरी का 176वां ‘जन्मदिन’ धूमधाम से मनाया गया - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, November 21, 2018

VIDEO: सरोवर नगरी का 176वां ‘जन्मदिन’ धूमधाम से मनाया गया

उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक सरोवर नगरी नैनीताल का 176वां ‘जन्मदिन’ आज धूमधाम से मनाया गया. हालांकि यह समारोह स्थानीय निकाय चुनाव के चलते एक दिन की देरी से मनाया जा सका. सरोवर नगरी ने अपनी बसावट के 176 साल पूरे कर लिए हैं. आज नैनीताल में 177वें साल में प्रवेश के जश्न को धूमधाम से मनाया गया. तल्लीताल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस मनोज तिवाड़ी ने कार्यक्रम का सुभारंभ किया जिसके बाद सर्वधर्म सभा आयोजित की गई. इस दौरान शहर के विभिन्न संस्थानों से आए केक को काटा गया है. सभी लोगों को केक खिलाकर जश्न मनाया गया. बता दें कि 18 नवंबर 1841 में पीटर बैरन नैनीताल आए थे. इसके बाद नैनीताल में बसावट शुरू हो गई. हर साल 18 नवम्बर को यहां के युवक इस दिन को खास तौर पर मनाते आ रहे हैं. कल मतदान होने के चलते आय इस दिन को मनाया गया.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2qTzVGC

No comments:

Post a Comment

Pages