VIDEO: प्रशासन व पूर्ति विभाग की होटलों में छापेमारी, 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, November 3, 2018

VIDEO: प्रशासन व पूर्ति विभाग की होटलों में छापेमारी, 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

रामनगर में घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रशासन और पूर्ति विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इसमें बड़ी संख्या में होटलों और रेस्तरां में अवैध रूप से इस्तेमाल किए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडर पकड़े गए. इन घरेलू सिलेंडरों का व्यवसाय में प्रयोग किया जा रहा था. छापामारी दल ने इन सिलेंडरों को जब्त कर लिया और इन्हें संबंधित गैस एजेंसियों को सौंप दिए जाने की बात कही गई. पूर्ति निरीक्षक गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि छापामारी के दौरान 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं. इन गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक स्थानों पर अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा था. उन्होंने इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2yMw2Yr

No comments:

Post a Comment

Pages