VIDEO: 10 नवंबर से उर्स मेला, जायरीनों को करना पड़ सकता है जाम का सामना - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, November 1, 2018

VIDEO: 10 नवंबर से उर्स मेला, जायरीनों को करना पड़ सकता है जाम का सामना

उत्तराखंड में रुड़की शहर के पिरान कलियर दरगाह का 750वां सालाना उर्स आगामी 10 नवंबर से शुरू हो रहा है. हालांकि अभी तक तैयारियां पूरी नहीं हो पाई हैं, जिससे जायरीनों (हज करने वाले) को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि इस बार पुलिस और प्रशासन के लिए उर्स मेला एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि इस बार निकाय चुनाव के चलते पुलिस फोर्स और कर्मचारियों की कमी मेले में देखने को मिल सकती है. उर्स मेले में लाखों की संख्या में जायरीन पहुंचते हैं, लेकिन जाम और पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या से पिरान कलियर जूझ रहा है. साथ ही पिछले दो साल गंगनहर पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, जिससे पिरान कलियर में जायरीनों को जाम का भी सामना करना पड़ सकता है. हालांकि इस दौरान आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CRCUqi

No comments:

Post a Comment

Pages