उत्तरकाशी में लगातार दूसरे दिन सड़क हादसा हुआ है और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. सोमवार को यमुना घाटी में मंजियाली-पुरोला मोटर मार्ग पर एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ़ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुरोला से नौगांव से आ रही थी ऑल्टो कार. दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को CHC नौगांव पहुंचाया गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2RZUoW4
No comments:
Post a Comment