VIDEO: नजंग में बना लकड़ी का पुल, चीन-नेपाल पर निर्भर लोग लौट सकेंगे अपने गांव - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Friday, October 26, 2018

VIDEO: नजंग में बना लकड़ी का पुल, चीन-नेपाल पर निर्भर लोग लौट सकेंगे अपने गांव

पिथौरागढ़ के चीन सीमा से सटे लोगों के लिए राहत की खबर है. प्रशासन ने नजंग के पास लकड़ी का कच्चा पुल तैयार कर लिया है. पुल बनने के बाद उच्च हिमालयी इलाकों में फंसे दर्जन भर गांव के लोग अब नीचे आ सकेंगे. चीन सीमा पर बसे ग्रामीण अब नजंग से पुल की मदद से नेपाल होते हुए भारत मे प्रवेश करेंगे. प्रशासन ने नजंग के पास नेपाल की मदद से लकड़ी का पुल तैयार किया है. लखनपुर- मालपा के बीच भारी भूस्खलन होने के कारण दर्जन भर गांवों की आवाजाही पिछले 6 माह से बंद थी. बता दें कि उत्तराखंड के धारचूला के ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोग अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर बीते 6 माह से जीते रहे हैं. चीन और नेपाल से सटे इन इलाकों का संपर्क लंबे समय से कटा हुआ है. ऐसे में गुंजी, गर्ब्यांग, नांभी, रौंककौंग, कुटी और नपल्चु जैसे दर्जनों गांव के लोग खुद को जिंदा रखने के लिए चीन और नेपाल के राशन पर निर्भर हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PZoeJL

No comments:

Post a Comment

Pages