नैनीताल में गुरुवार से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है. तहसील कार्यालय में चल रही नामांकन पत्रों की जांच चुनाव अधिकारी अभिषेक रुहेला द्वारा की जा रही है. सभासद और अध्यक्ष पदों के उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र की जांच के लिये पहुंचे हैं. बता दें कि नैनीताल पालिका अध्यक्ष सीट के लिये 21 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. साथ ही 84 प्रत्याशियों ने 15 वार्डों में सभासद के लिये नामांकन पर्चा दाखिल किया है. इनके भाग्य का फैसला 27 हजार नैनीताल के मतदाता करेंगे. रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि 27 को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची तैयार कर सभी को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया जायेगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Ri4dhJ
No comments:
Post a Comment