VIDEO: कांग्रेस मुख्यालय में भिड़े दो गुट, गाली-गलौच और थप्पड़ चले - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, October 23, 2018

VIDEO: कांग्रेस मुख्यालय में भिड़े दो गुट, गाली-गलौच और थप्पड़ चले

उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनावों के ऐलान के बाद बीजेपी, कांग्रेस में खींचतान और तनाव जारी है. कांग्रेस ऑफ़िस में सोमवार को यह तनाव ज्वालमुखी की तरह फूटकर बाहर आ गया. राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ. इसमें जमकर गाली-गलौच हुई और थप्पड़ भी चले. बता दें कि कांग्रेस में रविवार को ही प्रत्याशियों के टिकटों की सूची जारी हुई हैल जिसके बाद कांग्रेस में गुटबाज़ी चरम पर है और इसी गुटबाज़ी की वजह से पैदा हुए तनाव का असर ही आज पार्टी मुख्यालय में दिखाई दिया. पार्टी के नेता लगातार दोनों गुटों में बीच-बचाव करवाते रहे और अंततः कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बवाल शांत करवाया. (किशोर रावत की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NVhlHj

No comments:

Post a Comment

Pages