मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों नई टिहरी जिला अस्पताल बौराड़ी में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज प्रतिदिन 500 से 700 की संख्या में ओपीडी पहुंच रहे हैं. मौसम में बदलाव का सबसे अधिक असर बच्चों में वायरल और बुजुर्गों में सांस की परेशानी के रूप में देखा जा रहा है. वहीं अधिकतर डॉक्टरों की छुट्टी पर होने के चलते मरीजों को खासी परेशानी हो रही है. चिकित्सक लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वे इस बदलते मौसम में अपनी दिनचर्या को सही रखें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OyDQGi
No comments:
Post a Comment