उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आजकल पहाड़ी जिलों के दौरे पर हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल मातली हेलीपैड पहुंचीं. यहां उन्होंने उत्तरकाशी उद्योग विभाग स्थित हस्तशिल्प प्रदर्शनी में भाग लिया. उन्होंने विभिन्न संगठनों और संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की और उत्तरकाशी जिले की संस्कृति और खूबसूरती की सराहना कीं. उन्होंने कहा कि यहां उत्तरकाशी में आकर उन्हें देवभूमि में होने का एहसास हो रहा है. इस मौके पर जिला प्रशासन ने राज्यपाल का भव्य स्वागत किया. (उत्तरकाशी से जगमोहन सिंह की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2yC2hcJ
No comments:
Post a Comment