VIDEO: जल्द ही रुड़की निगम लोगों को दिलाएगा जाम से निजात - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, October 3, 2018

VIDEO: जल्द ही रुड़की निगम लोगों को दिलाएगा जाम से निजात

उत्तराखंड के रुड़की शहर में लगातार लग रहे जाम से अब शहरवासियों को जल्द निजात मिलने वाली है. आपको बता दें कि निजी बैंक, अस्पताल, होटल और मॉल के पास गाड़ियों की पार्किंग नहीं होने से सड़क पर वाहन आड़े तिरछे खड़े रहते हैं. इससे आम जनता को भारी परेशानियों से जूझना पड़ता है. इसी क्रम में अब नगर निगम पुरानी तहसील रोड पर 6 करोड़ रुपए की लागत से मल्टीपल पार्किंग बनाने जा रहा है, जिसकी डीपीआर शासन को भेज दी गई है. मंजूरी मिलते ही पार्किंग का कार्य शुरू हो जाएगा. इस मल्टीपल पार्किंग में 115 चौपहिया और 150 दो पहिया वाहन एक साथ पार्क हो सकेंगे. नगर निगम की भूमि पर बनने वाले इस पार्किंग से शहर के लोगों को जाम से निजात मिल सकती है. मामले की जानकारी रुड़की मुख्य नगर अधिकारी अशोक पांडेय ने दी है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OvpFlu

No comments:

Post a Comment

Pages