VIDEO: नानकमत्ता में पहली बार नगर पंचायत चुनाव, वोटर-प्रत्याशी दोनों उत्साहित - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Friday, October 26, 2018

VIDEO: नानकमत्ता में पहली बार नगर पंचायत चुनाव, वोटर-प्रत्याशी दोनों उत्साहित

ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में इस बार पहली बार नगर पंचायत चुनाव हो रहे हैं. स्थानीय लोग भी इस चुनाव को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि नगर पंयाचत बनने से इलाके में विकास कार्य तेज़ी से होंगे. नानकमत्ता में पहली बार होने वाले नगर पंचायत चुनाव में कुल 7 वार्ड बनाए गए हैं. करीब छह हज़ार मतदाता चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों के भाग्य का फैसले करेंगे. पहली बार ग्राम सभा से नगर पंचायत बनने पर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों में भी काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है और उन्होंने जोर-शोर से चुनाव प्रचार शुरू भी कर दिया है. नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा ने बताया कि पहले ग्राम सभा होने के कारण क्षेत्र में बजट की कमी होती थी जो नगर पंचायत बनने के बाद नहीं होगी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PSw2g3

No comments:

Post a Comment

Pages