VIDEO: मौसमी बुखार का कहर, बुखार से बेहाल मरीज भी घंटों कतार में रहने को मजबूर - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, October 4, 2018

VIDEO: मौसमी बुखार का कहर, बुखार से बेहाल मरीज भी घंटों कतार में रहने को मजबूर

पूरा का पूरा लखनऊ शहर इन दिनों मौसमी बुखार की गिरफ्त में नजर आ रहा है. दूसरी ओर अस्पतालों के हाल बेहाल हैं. खासकर बलरामपुर अस्पताल,सिविल,लोहिया समेत ग्रामीण क्षेत्र के करीब 1 दर्जन सरकारी अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं. वायरल बुखार,मलेरिया और डेंगू के इतने मरीज आ रहे हैं कि अस्पतालों में बिस्तर कम पड़ रहे हैं. वहीं डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के कारण बुखार से बेहाल मरीज भी घंटों कतार में रहने को मजबूर हैं. सभी बड़े रेफरल अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइन लगी है और लोग सही समय पर इलाज न मिलने के कारण निजी अस्पतालों में जानो को मजबूर हैं, चाहे जेब इसकी इजाजत दे या न दे. गलियों में बजबजाती गंदगी बड़े-बड़े दावे करने वाले नगर निगम के भी पोल खोल रही है. हालांकि प्रशासन साफ-सफाई के लिए जागरुकता अभियान चलाने और मरीजों को इलाज की पूरी व्यवस्था दिलवाने की बात कह रहा है लेकिन लंबी कतारों में खड़े मरीज अलग ही कहानी कहते हैं. (रिपोर्ट- अलाउद्दीन)

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OwjRYW

No comments:

Post a Comment

Pages