भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को अल्मोड़ा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली. इस बैठक में आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया. भाजयुमो प्रदेश के 10835 बूथों को ध्यान में रखते हुए हर बूथ के लिए 20 यूथ तैयार करने के काम में जुटा हैं. अब तक 7389 बूथों की सूची तैयार की जा चुकी है. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुदन लटवाल ने कहा कि बहुत जल्द ही सभी 10835 बूथों की सूची तैयार कर ली जाएगी. इसके बाद तैयार सूची को पार्टी हाईकमान को सौंप दी जायेगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2P8HljZ
No comments:
Post a Comment