VIDEO: पुलिस ने किया ई-रिक्शा चोर गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, October 16, 2018

VIDEO: पुलिस ने किया ई-रिक्शा चोर गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में थाना तितावी पुलिस ने सोमवार को ई-रिक्शा चोर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पांच चोरी की ई-रिक्शा बरामद कर लिया है. हालांकि ई- रिक्शा चोरी के गिरोह के 2 सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी धरपकड़ में पुलिस जुटी हुई है. दरअसल, पिछले काफी समय से ई-रिक्शा चोरी की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो एक आरोपी हत्थे चढ़ गया और पूछताछ के दौरान वह रिक्शा चोर गिरोह का सदस्य निकला. युवक ने गिरोह के दो सदस्यों का भी नाम का खुलासा किया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब प्रयास कर रही है.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2yfY7Hq

No comments:

Post a Comment

Pages