VIDEO: यहां सड़क पर हफ्तों से जमा है कूड़ा, नगर पालिका को नहीं है परवाह - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, October 29, 2018

VIDEO: यहां सड़क पर हफ्तों से जमा है कूड़ा, नगर पालिका को नहीं है परवाह

खटीमा के सितारगंज क्षेत्र में खुद नगरपालिका द्वारा स्वच्छ भारत अभियान पर पलीता लगाया जा रहा है. क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है. लेकिन नगरपालिका द्वारा समय पर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है. इससे स्थानीय लोगों को तो परेशानी हो ही रही है. साथ ही राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने जाने में काफी परेशानियां हो रही हैं. बदबूदार सड़कों से आ जा रहे लोगों की माने तो सितारगंज क्षेत्र में कभी भी समय से कूड़ा नहीं उठाया जाता है. यहां हफ्तों जमा रहता है कूड़ा. इस कूड़े के ढेर के कारण बीमारियां फैलने का अलग भय बना हुआ रहता है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Sn5d5z

No comments:

Post a Comment

Pages