बॉलीवुड के शो मौन कहे जाने वाले राजकपूर की पत्नी कृष्णा कपूर की अस्थियां आज धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचीं जहां पूरे विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहित की मौजूदगी में अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं. इस मौके रणधीर कपूर राजीव कपूर के साथ कपूर परिवार के कई परिजन आज हरिद्वार में वीआईपी घाट पहुंचे और गंगा में अस्थियां प्रवाहित की. कपूर परिवार में राजकपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर, छोटे बेटे राजीव कपूर समेत कई परिजनों ने धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच कर कृष्णा कपूर को अंतिम विदाई दी. इस मौके पर गंगा घाट पर लोगों में कपूर फैमिली को देखने के लिए लोगों में होड़ मची रही. रणधीर कपूर के अनुसार उनकी और उनके परिवार का हरिद्वार और ऋषिकेश से गहरा नाता रहा है इसीलिए वह अपनी मां की अस्थियों को हरिद्वार लेकर आए हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2y45hhP
No comments:
Post a Comment